निसार मिशन लॉन्च: ISRO-NASA का ऐतिहासिक सैटेलाइट आज भरेगा उड़ान
आज भारत और अमेरिका मिलकर अंतरिक्ष में इतिहास रचने जा रहे हैं। इसरो और नासा का अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी संयुक्त मिशन ‘निसार’ श्रीहरिकोटा से उड़ान भरने को तैयार है। यह सिर्फ एक सैटेलाइट नहीं, बल्कि धरती की सेहत पर चौबीसों घंटे नजर रखने वाला एक ‘प्रहरी’ है, जो हर 12 दिन में पृथ्वी का पूरा हेल्थ चेकअप करेगा और भूकंप, बाढ़ जैसी आपदाओं की पहले से सूचना देगा। जानिए कैसे यह मिशन पूरी दुनिया के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगा…